"लूट" तब और अब
"लूट" तब और अब...💸 ~~~~~~~~~~~~~~~ सत्ता और पूंजी की ताकत के मार्फत गुलाम बनाए गए भारत में ‘ईस्ट इंडिया कम्पनी‘ हिंदुस्तान को आर्थिक रूप से निचोड़ कर धन को ब्रिटेन पहुंचाने के लिए इतिहास में कुख्यात है। टैक्स और टैक्स के नाम पर चोरी के माध्यम से ब्रिटिश शासकों ने 1765 से 1815 ई. के बीच भारत से प्रतिवर्ष औसतन 1,80,000 पाउंड निचोड़े। लंदन में फ्रांस के राजदूत कॉम द शाटेल’ने लिखा था कि ’यूरोप में कुछ ही राजा होंगे जो ईस्ट इंडिया कम्पनी के निदेशकों से ज्यादा अमीर होंगे।’ तात्पर्य है, कि उस दौरान कंपनी अधिकारियों ने हिंदुस्तान की जनता को जैसा चाहा वैसे लूटा। इस तरह की लूट के समकालीन इतिहास में बहुतेरे उदाहरण है।– 🏴 1757 ई. में हुआ प्लासी युद्ध के पश्चात रॉबर्ट क्लाइव जब पहली बार इंग्लैंड लौटा, तो अपने साथ 2.3 करोड़ पाउंड निचोड़ कर ले गया और इस धन राशि ने उसे यूरोप के सर्वाधिक अमीर लोगों की पंक्ति में ला खड़ा किया। क्लाइव 1765 में पुन: भारत लौटा और 2 वर्ष बाद एक बार फिर 4 करोड़ पाउंड की धन राशि लेकर इंग्लैंड पहुंचा। भारत में लूट से इकट्ठे किए गए इस तरह के धन से इन...