Posts

इंदिरा, अमरीका और बांग्लादेश..⚔️

बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग एक आज़ाद मुल्क बनाने में शेख मुजीबुर्रहमान के अलावा किसी और नेता का हाथ रहा तो वो इंदिरा गांधी थीं। इंदिरा ने दुनिया के सामने बांग्लादेश की समस्या रखने की ठानी थी। उन्होंने इस मसले पर दुनिया को अपने पक्ष में करने के लिए विशेष दूतों को थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, जापान और ऑस्ट्रेलिया तक दौड़ाया। खुद वो सोवियत संघ, ब्रिटेन, फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी, ऑस्ट्रिया गई। इन सबमें अमेरिकी दौरा सबसे ज़्यादा कड़वा था जहां राष्ट्रपति निक्सन भारत की इस मामले में भूमिका को नापसंद करते थे।  वो चाहते थे कि इंदिरा गांधी पाकिस्तान से सुलह करके बांग्लादेश का मुद्दा भूल जाएं लेकिन इंदिरा गांधी मानने को तैयार नहीं थीं। उन्होंने निक्सन से समर्थन ना मिलने के बावजूद वॉशिंगटन प्रेस क्लब में भाषण दिया। ये इंदिरा थीं जब उन्होंने माना कि अपनी आत्मरक्षा में उन्होंने प्रेस की आलोचना करने से परहेज नहीं किया, बावजूद इसके ये प्रेस था जिसने बांग्लादेश के मामले को दुनिया भर में उठाकर बड़ा बनाया।  निक्सन इंदिरा से इतना चिढ़ रहा था कि भारत के सैनिक हिस्सों-पुर्ज़ों के एक्सपोर्...

सिंधु घाटी सभ्यता में मत्स्य पूजा...🏹🐬🐟

Image
        डा.करमाकर का विचार है, कि मत्स्य या मछली के प्रतीक चिन्ह की भगवान शिव के रूप मे पूजा मीना लोगो के देश मे प्रचलित थी एवं यह पूजा पूर्व वैदिक काल से संबंधित थी। अतः हम यह निश्चित रूप से कह सकते है कि मत्स्य भगवान की पूजा का विकास इन्हीं लोगो की भूमि से शुरु हुआ।      मोहनजोदडो के समय ईश्वर के सबसे लोक प्रिय रूप मछली या मत्स्य था। मोहन जोदडो की एक मुद्रा मे एक मछली के शिर वाला मनुष्य जो कि मानव आकृति से बडा है जिसके मछली के सिर पर सींग लगे हुये है, इससे प्रतीत होता है कि यह ईश्वर का ही एक प्रतीक था। इसी सील के कोने पर एक पेड के नीचे एक मानव आकृति है जिसके सिर पर त्रिशुल अंकित है भी नजर आती है।     नादुर का ईश्वर मछली एवं मानव के संयुक्त रूप पूजा जाता था। मोहनजोदडो की मुहरो में शिव को अधिकांशतया मीन नेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। (ए.पी.करमाकर -द रिलिजन आँफ इंडिया )               स्कंद पुराण मे मीन (मछली) एवं शिव का संबंध जोडा गया है इसके एक श्लोक मे  शिव को मीन या मीनाओ का राजा (मीननाथ/म...

राजनीति की वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस और भाजपा..🌳🌴

संघ का इतिहास, साजिशों का इतिहास रहा है। कांग्रेसी इनका मुकाबला नहीं कर सकते। नरेंद्र मोदी (आरएसएस) के सत्ता में आने के साथ देश पर फासीवाद का ख़तरा बढ़ गया है। मोदी सरकार की ...

मेवल का मीना विद्रोह

Image
मेवल का मीना विद्रोह --------------------------- रावत सारस्वत ने अपनी पुस्तक के पृष्ठ – 170 पर लिखा है, कि राजस्थान में मीना एक ठेठ आदिवासी जाति है जिसने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए निरन्तर संघर्ष भी जारी रखा और शताब्दियों तक शासक वर्ग को सुख चैन की नींद नही सोने दिया। राजनीतिक आर्थिक तथा सामाजिक सभी  दृष्टियो से शोषित और पीड़ित होने पर भी मीनो का शौर्य और साहस अदभ्य रहा। उन्होंने महाराणा प्रताप सहित मेवाड़ के सभी राजाओ से संघर्ष किया।    महाराणा राजसिंह के समय हुए मीना विद्रोह का वर्णन करते हुए गोरीशंकर हिराचंद ओझा ने उदयपुर राज्य का इतिहास भाग-2 पृष्ट-543 में लिखा है –“ मेवाड़ के दक्षिण हिस्से का भाग मेवल नाम से प्रसिद्द है जहाँ जंगली मीना जाति की आबादी अधिकतर है। पुराने समय में मीना बहुल इस क्षेत्र को मेवल के नाम से पुकारा जाता था। ” डॉ. देवी लाल पालीवाल ने प्राचीन पिंगल काव्य और महाराणा प्रताप के पृष्ट-9 में लिखा है की “मेवाड़ के दक्षिण भाग के रहने वाले पर्वतीय लोग मीना कहलाते है। ये लोग आस पास के इलाको में सदैव ही अशांति,उत्पात एवं लूटमार मचाते रहते थे। ”सच तो यह था...

मारवाड़ के मीणा..

Image
मारवाड़ का गोडवाड़ मीना राज्य ---------------------------------------           प्राचीन काल से  सम्पूर्ण  गोडवाड़ पर मीना आदिपत्य रखते थे | अरावली श्रंखला की गोद में बसा नाडोल उसकी राजधानी थी गोडवाड़ वर्तमान ...

आदिवासी संस्कृति...

Image
आदिवासी संस्कृति : परंपरा को पोसते हुए भगवान महादेव के प्रति भारत के करीब सभी आदिम समुदायों की आस्था रही है। इसका कारण है कि महादेव आदिदेव हैं, जिनकी जीवन शैली में आदिम लक्...